छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, आईटीबीपी के दो जवान घायल

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, आईटीबीपी के दो जवान घायल

नारायणपुर। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं। इस बीच नारायणपुर में नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल एयर लिफ्ट किए जाने की खबर है। जिला अस्पताल से भी एंबुलेंस मौके पर रवाना किया गया है। घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्च अभियान से लौट रही थी। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button