राष्ट्रीय

विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं, डॉ. अर्चना मजूमदार भी बनीं सदस्य

विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं, डॉ. अर्चना मजूमदार भी बनीं सदस्य

नई दिल्ली। विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, डॉ अर्चना मजूमदार को भी राष्ट्रीय महिला आयोग का नया सदस्य बनाया गया है। शनिवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा तीन के तहत की गई नियुक्ति तीन साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी।

इसके तुरंत बाद राहटकर का कार्यकाल शुरू होगा। घोषणा भारत के राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। रहाटकर की नियुक्ति के अलावा, सरकार ने एनसीडब्ल्यू में नए सदस्यों को भी नामित किया है।महिला और बाल विकास मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, डॉ अर्चना मजूमदार को आधिकारिक तौर पर तीन साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button