दिल्ली में हाहाकार, दिवाली से पहले हवा में जहर, पानी की कमी

दिल्ली में हाहाकार, दिवाली से पहले हवा में जहर, पानी की कमी
नई दिल्ली। दिल्लीवालों के लिए दिवाली परेशानी और मुश्किलों वाली होने वाली है। पटाखों पर लगे बैन ने पहले ही इस त्योहार का मजा फीका कर दिया है और अब पानी की कमी गरीबी में आटा गीला करने का काम कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 31 अक्टूबर तक दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली की हवा पहले ही बेहद खराब श्रेणी में जा चुकी है। कई इलाकों में ्रक्तढ्ढ का स्तर 400 के पार जा रहा है। ऐसे में सरकार नए प्रतिबंध लागू कर सकती है।
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 60 से ज्यादा इलाकों में 31 अक्टूबर तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली में पानी की सप्लाई कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होती है। यहां पानी को पीने और अन्य काम में उपयोग के लायक बनाया जाता है। इसके बाद सप्लाई की जाती है। 110 एमजीडी वाले भारगथी प्लांट और 140 एमजीडी वाले सोनिया विहार प्लांट में पानी मुख्य रूप से गंग नहर से आता है। यूपी सिंचाई बोर्ड 12 से 31 अक्टूबर तक इसका रखरखाव और मरम्मत कर रहा है। इस वजह से इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे में पानी की आपूर्ति यमुना नदी से हो रही है, लेकिन यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर ज्यादा है और इसे साफ करने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से पानी की सप्लाई में कमी आई है। दोनों प्लांट की क्षमता 30 फीसदी तक कम कर दी गई है। इससे पानी की सप्लाई भी कम हो रही है।