छत्तीसगढ़

महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक का महापौर ने स्वागत किया

धमतरी(प्रखर) महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से हाल ही में धमतरी रेस्ट हाउस में महापौर विजय देवांगन ने मुलाकात की। इस मौके पर महापौर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विचार विमर्श किया। बैठक में महिलाओं के अधिकारों,उनकी सुरक्षा और समाज में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा कीमहापौर विजय देवांगन ने कहा कि महिला आयोग का कार्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें न्याय दिलाना है। उन्होंने आयोग की अध्यक्षता में किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि इससे महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिल रही है। किरणमयी नायक ने महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने और उनके खिलाफ बनाए गए कानूनों को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। बैठक मे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्थानीय प्रशासन और समाज के स्तर पर किए गए प्रयासों की समीक्षा कीइस दौरान लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष राजेश ठाकुर,राम भवन कुशवाहा उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button