राष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत गंभीर, प्रियंका समेत कांग्रेस के कई दिग्गत नेता पहुंचे एम्स

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत गंभीर, प्रियंका समेत कांग्रेस के कई दिग्गत नेता पहुंचे एम्स

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। हालांकि एम्स प्रशासन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है। लेकिन इमरजेंसी विभाग के एक डॉक्टर का कहना है कि उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। उधर, सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम अनाचक उनकी तबीयत खराब हो गई। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का एम्स में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button