छत्तीसगढ़

दिनेश मिरानिया को मुख्यमंत्री गृहमंत्री ने दिया कांधा, अंतिम यात्रा में उमड़ी राजधानी 

सीएम साय ने कहा आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया
रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। सीएम साय, मंत्री ओपी चौधरी, गृहमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में परिजन और आम लोग मौजूद रहे। पूरे शहर ने नम आंखों से मिरानिया को अंतिम विदाई दी।
राजधानी में मंत्रियों और परिजनों की मौजूदगी में मारवाड़ी मुक्ति धाम में दिनेश मिरनिया का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम साय ने मिरानिया के बेटे शौर्य से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीएम साय ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि, इस दुख की घड़ी में सरकार साथ खड़ी है। सीएम साय ने आगे कहा कि, पहलगाम में आतंकियों ने कायराना हरकत की। धर्म पूछकर मारा गया। इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना होगा। प्रभु से प्रार्थना है कि, दिनेश की आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि, सडक़ चौक का नाम दिनेश जी के नाम से रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएम साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएम साय ने स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सडक़ या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है।  घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। श्री साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।
एक-एक आतंकवादी की खोदी जाएगी कब्र : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, एक-एक आतंकवादी की कब्र खोदी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, आतंकियों ने कायराना हरकत की। यह घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button