छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में इंजीनियर छात्र की मौत, कार की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत

धमतरी — जानकारी के मुताबिक ग्राम कोसमर्रा निवासी यशस्वी साहू 25 वर्ष पिता रूपेश साहू रायपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। सोमवार सुबह अपनी बाइक सीजी 05 एन 7608 में वह कॉलेज जाने के लिए निकला हुआ था। भखारा से आगे शराब भट्टी के सामने रायपुर रोड में विपरीत दिशा से आ रही कार CG04 एलएल 1202 ने ठोकर मार दी। जिसमें यशस्वी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार के ड्राइवर ने घायल को एम्बुलेंस से भखारा अस्पताल पहुंचाया जहां पर स्थिति गंभीर होने पर धमतरी जिला अस्पताल रिफर किया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृतक, रूपेश साहू का एकलौता पुत्र था।भखारा पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button