छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गांव में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, पीएचई के सब इंजीनियर को फटकार

सुशासन तिहार : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गांव में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, पीएचई के सब इंजीनियर को फटकार

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के चुकतीपानी गांव पहुंचे। समाधान शिविरों का निरीक्षण करने निकले सीएम का हेलीकॉप्टर अचानक चुकतीपानी गांव में उतरा। आदिवासी बाहुल्य गांव में हेलिकॉप्टर को देख ग्रामीण हैरान हुए। उत्सुकता वश गांव के लोग हेलीकॉप्टर के पास पहुँच गए। मुख्यमंत्री ने यहाँ जन चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं का समाधान किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में उतरा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था की समस्या से अवगत कराया। जिसपर मुख्यमंत्री ने चौपाल के बीच जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही से नाराज होकर पीएचई के सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।

सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। सीएम साय ने कड़े लहजे में पीएचई के सब इंजनियर को फटकार लगाते हुए कहा कि “या तो ईमानदारी से काम करो या फिर सस्पेंड होने को तैयार रहो. ये सरकार का काम है, कोई मजाक नहीं. गेट आउट।“

इस विशेष अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों में बिना पूर्व सूचना के पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में उतरा। सीएम साय के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आदिवासी बाहुल्य गांव, चुकतीपानी में सीएम साय ने आज चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सरकार के विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जीपीएम जिले के चुकतीपानी पहुंचे सीएम ने लोगों को सौगात दी है। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करने के बाद सीएम ने बताया कि पेयजल समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित किए हैं, इसके अलावा अन्य परेशानियों को देखते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है।

घोषणा :-
मिडिल स्कूल की मरम्मत और मिडिल स्कूल ग्राउंड को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जायेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button