छत्तीसगढ़

रायपुर में गुंडों ने युवक से घर में घुसकर की मारपीट, वीडियो वायरल

रायपुर में गुंडों ने युवक से घर में घुसकर की मारपीट, वीडियो वायरल

रायपुर। राजधानी के सेजबहार मुजगहन थाना इलाके में 4 से 5 बदमाश युवकों ने एक व्यक्ति की बेदम पिटाई की है। बताया जा रहा है कि रात के 2 बजे घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट की है। इस मामले में रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने मीडिया से कहा, एक व्यक्ति के साथ पड़ोस में रहने वाले 4-5 लड़कों द्वारा मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर थाना मुजगहन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी शेष है, जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button