राष्ट्रीय

मुंबई की लोकल ट्रेन में 20 साल की लड़की से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई की एक चलती लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में 40 साल के एक व्यक्ति ने 20 साल की एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया है। ये घटना बुधवार सुबह की है जब पीड़ित लड़की अकेली यात्रा कर रही थी। पीड़िता ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया तो पुलिस फौरन एक्शन में आ गई। पुलिस ने घटना के करीब आठ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी मिली है कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। उसके खिलाफ बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आगे की जांच चल रही है। जीआरपी और आरपीएफ़ के जॉइंट टीम ने आरोपी नवाज़ करींम को 8 घंटे में गिरफ़्तार किया और उसपर बलात्कार का मामला दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि लड़की नवी मुंबई के बेलापुर की ओर जा रही थी, जहां उसे एक परीक्षा देनी थी। लड़की सीएसएमटी से हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन में सवार हुई। ट्रेन के चलने के साथ ही एक आदमी महिला डिब्बे में घुस गया जो उस समय खाली था। शिकायत के अनुसार सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशनों के बीच सुबह करीब 7:26 बजे महिला का यौन उत्पीड़न किया गया। जब लड़की ने शोर मचाया तब आरोपी मस्जिद स्टेशन पर उतर गया और वहां से भाग गया।
इसके बाद लड़की ने जीआरपी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), अपराध शाखा और मुंबई पुलिस के कर्मियों की टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मस्जिद स्टेशन के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। बाद में आरोपी की पहचान की गई और शाम करीब 4 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने घटना की व्याख्या की है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button