
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपने दल के अंदर मचे भागमभाग को देखें, किस प्रकार नंदकुमार साय जैसे वरिष्ठ नेता को भी भाजपा में घुटन महसूस होने लगी थी। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र का खुलासा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा का नापाक ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी और अबकी बार रिकार्ड 75 सीटों से बनेगी। भूपेश सरकार अपने कार्यों से तथा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का दिल जीता है। चंदेल और उनकी भाजपा तो लड़ाई में कही है ही नहीं।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में मुद्दाविहीन भाजपाई सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी और झूठे आरोप लगाने की राजनीति कर रहे है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के चरित्र को समझ चुकी है। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने की कुचेष्ठा में नेता प्रतिपक्ष रमन सरकार के काले अध्याय का बखान कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की प्रतिबद्धता ही है। भाजपा राज में पनपे नशा के अड्डो हुक्का बार नेस्तनाबूत हो गए है। नक्सल अपराध में 74 प्रतिशत की कमी आई है। रमन राज में घर से निकलने में घबराने वाली महिलायें कांग्रेस सरकार बनने के बाद बेधड़क रात को 11 बजे भी शहर में आ जा रही है।