
रायपुर। राजधानी में आज कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शिविर में मौजूद रहे। आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने यह प्रशिक्षण शिविर लगाया है। ताकि हर बूथ के कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के बारे में और आगे के कामकाज के बारे में प्रशिक्षण दिया जा सकें। बता दें, प्रशिक्षण पांच विषयों पर 200 कांग्रेस नेताओं को दिया जाएगा। प्रशिक्षण बूथ मैनेजमेंट का कार्य, कांग्रेस की रीति-नीति पर बात होगी, सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के साथ कार्य कैसे किया जाए।
प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि, कांग्रेस लगातार चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। हमारे प्रशिक्षण शिविर का नाम ”तैयार हम” रखा गया है। साथ ही पीसीसी चीफ ने बताया कि, हमारे कार्यकर्ता भाजपा के दुष्प्रचार का सामना करने तैयार हैं। पार्टी के सिद्धांतों, राज्य सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी सबको दी जा रही है। अब हमारे 10 हजार नेता 23 हजार बूथों तक पहुंचने का काम करेंगे। मरकाम ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, हम विरोधियों को कमजोर नहीं मानते, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ पार्टी की तैयारियों में जुट गए हैं।