छत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री से मुलाकात, कर युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग



हमारे जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा  मंत्री खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन से आज एक महत्वपूर्ण विषय पर मुलाकात हुई। इस मुलाकात में मैंने मंत्री जी से निवेदन किया कि मेरे क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरारी में मिनी स्टेडियम निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है। इससे हमारे क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।

मंत्री जी ने मेरी बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत बरारी में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मुझे पत्र में लिखकर दिया है कि इस बजट में ही इस काम को पूरा कर दिया जाएगा मंत्री जी के आत्मीय व्यवहार और उनकी बातों से मैं बहुत प्रसन्न हूं। मैंने उन्हें अपने बागान का ताज़ा आम  भेंट किया, जिसे देखकर वह बहुत खुश हुए। मैं मंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ही हमारे क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।*

Author Desk

Related Articles

Back to top button