छत्तीसगढ़

हाइवा चपेट में आये बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा

हाइवा चपेट में आये बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा

दुर्ग। पाटन-दुर्ग रोड पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरी हाइवा की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर बवाल काटा। वाहन में तोड़फोड़ के बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची उतई पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बताया जा रहा है कि, घटना उतई थाना क्षेत्र के गोंड़पेंड्री गांव की है। बुजुर्ग अपने घर से सुबह 6 बजे टहलने के लिए निकला हुआ था। इस दौरान सड़क पर रेत परिवहन कर रही हाइवा ने बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने पत्थर से हाइवा के कांच तोड़ दिए। वहीं ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर उतई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button