छत्तीसगढ़

कुरूद में किसान से दिन दहाड़े लूट, 24 घण्टे के अंदर एक आरोपी पकड़ाया, दो अन्य फरार

धमतरी (प्रखर) कुरूद नगर और क्षेत्र में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि अपराधियों को जरा भी पुलिस का खौफ नही है।जिससे आम लोगों में दहशत में है।साथ ही असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।जिसका ताजा उदाहरण कुरूद में सोमवार को दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात है।जिसमें तीन युवकों ने एक किसान से सरेराह घेर कर नगदी 25 हजार रुपये लूट लिए।जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर हरकत में आई और24 घण्टे के अंदर एक आरोपी को पकड़ लिया।वहीं दो अन्य फ़रार है।जिसकी पतासाजी किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम राखी निवासी रामेश्वर सतनामी पिता खम्हनलाल सतनामी 52 वर्ष 16 जून को अपने बेटा खोमेश दास के साथ कुरूद के बैंक ऑफ़ बड़ोदा में खेती किसानी के लिए पैसे निकालने आया था।जहां से नगदी पांच पांच सौ के 50 नोट कुल 25 हजार रुपये निकाला।जिसके बाद उसका लड़का दूसरे काम से उन्हें छोड़कर चला गया।इस बीच वह पुराना बस स्टैंड वृंदावन तालाब इंदिरा नगर के पास लघुशंका के लिए गया।इसी दौरान तीन युवकों ने उसके पास आकर जेब में क्या रखे हो कह कर रखे 25 हजार रुपये को निकाल लिया।मांगने पर पत्थर से मारपीट करने की धमकी देने लगे।जिस पर वह बचाओ बचाओ की आवाज लगाने पर तीनों रुपए लेकर भाग गया।घटना दोपहर करीब 3 बजे की है।जिसकी रिपोर्ट कुरूद थाना में लिखाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में जुट गए।इसी दौरान एक आरोपी यज्ञ कुमार उर्फ जीवा दीवान 24 साल निवासी इंदिरा नगर कुरूद को 24 घण्टे के अंदर धर दबोचा।जिसकी आज गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है।वहीं अन्य दो आरोपी फरार है।जिसकी तलाश जारी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button