छत्तीसगढ़

नक्शा प्रोजेक्ट में  विनित नंदनवार,डायरेक्टर(आई ए एस) लैंड रिकार्ड द्वारा जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण दिया गया



धमतरी (प्रखर) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना”नक्शा प्रोजेक्ट”मुख्यतः शहरी क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर पारदर्शीपूर्ण आनलाईन अभिलेख तैयार कर पात्र भू-धारकों को प्रापर्टी कार्ड का वितरण से संबंधित है भारत देश मे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुभारंभ हुआ।अर्बन सर्वे के तहत छ.ग. के 3 नगर पालिक निगम..धमतरी, जगदलपुर, सरगुजा को पायलेट प्रोजेक्ट अंतर्गत लिया गया।इस हेतु हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, पुणे मे मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्र प्रोजेक्ट में डायरेक्टर लैंड रिकार्ड विनित नंदनवारम आयोजित की गई।

नक्शा प्रोजेक्ट का उद्देश्य…

बेहतर नगरीय नियोजन, पारदर्शी पूर्ण अभिलेख निर्माण, शहरी विकास, शहरी क्षेत्र की बुनियादी ढांचो मे सुधार, भूमि विवाद का त्वरित निपटारा एवं  शहरी क्षेत्रों में स्वामित्व कार्ड वितरण कर भू धारको की आर्थिक सुदृढ़ीकरण एवं कर वसूली,शासकीय भूमि की पहचान कर आधारभूत ढांचे में सुधार, आपदा प्रबंधन ,ड्रेनेज प्रणाली में सुधार ,अतिक्रमित शासकीय भूमि की पहचान।


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की नगर विकास की दुरगामी सोच एक रोड मैप..

    नगरपालिक निगम क्षेत्र की 23.4वर्ग किमी.कुल क्षेत्रफल के साथ निगम क्षेत्र के पेरी अर्बन क्षेत्रों को शामिल करते हुये कुल 48वर्ग कि मी बफर के साथ सर्वेक्षण कराया गया।वर्टिकल ग्रोथ के साथ -साथ  हाँरिजोंटल ग्रोथ के मद्देनजर ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया गया।जिसका लाभ इस निगम को आने वाले 15-20 वर्षों तक मिलता रहेगा।निगम की इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार व टैक्स कलेक्शन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

हैदराबाद की संस्था आर्णव इंजीनियरिंग कंसल्टेंसीज लिमिटेड आँफ कार्पोरेशन द्वारा उच्च तकनीक  2डी नादिर कैमरा और 4आब्लिक एंगल्ड कैमरा से लेस  ड्रोन  फ्लाईंग की गई जो एक सप्ताह में पूरी  हुई।जिससे 3डी आक्टो रेक्टिफाईंग इमेजरी मिलेगा।

नगर पालिक निगम क्षेत्रों का वैकल्पिक क्लस्टर में विभाजन..

निगम क्षेत्र के 40वार्डों को कुल 12 क्लस्टर में विभाजित कर तहसीलदार/अधीक्षक/नायब तहसीलदार/इंजीनियर की निगरानी में फिल्ड सर्वे और अभिलेख निर्माण के लिए राजस्व विभाग और निगम के कर्मचारियों की 48सदस्यों की 12टीम बनाई गई।


जिला धमतरी सदैव शासन की आशा और विश्वास पर खरा उतरा है।राजस्व अभिलेखों का  त्रुटिरहित निर्माण से निगम क्षेत्र के निवासियों के बरसों का सपना पूरा होकर प्रापर्टी कार्ड उपलब्ध हो पायेगा।धमतरी जिला की सर्वेक्षण टीम राज्य में सबसे बेहतर है उनकी कार्यकुशलता, कर्मठता और कार्य संपादन की पूर्णता पर विश्वास व्यक्त करते हुये आने वाले दिनो में एक सशक्त अभिलेख निर्माण करने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई।उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी आने वाले दिनो में नक्शा प्रोजेक्ट के लिए  उदाहरण बनेंगे।
फिल्ड सर्वे के पूर्व तैयारी, भू धारकों को सूचना, भूमि संबंधी कागजातों का संकलन,भूधारकों, भमि की विस्तृत जानकारी का संकलन,उच्च तकनीक वाली रोवर,ई टी एस मशीन ,मोबाईल ,वेब बेस्ड पोर्टल का समुचित उपयोग कर समयबद्ध त्रुटि रहित विशुद्ध अधिकार अभिलेख का निर्माण, तैयार अभिलेखों का प्रकाशन ,दावा आपत्ती आहूत करना,उसका सम्यक निराकरण,संशोधित अभिलेख तैयार कर पुनः अंतिम प्रकाशन,अभिलेखों का मान्यकरण,प्रापर्टी कार्ड का वितरण

जिला में पहली बार रोवर, कंट्रोलरके माध्यम से डेटा कलेक्शन की जानकारी सर्वे आफ इंडिया की टीम द्वारा दी गईयह मशीन एक समय में  4से अधिक देश विदेशों के सैटेलाइट जैसे अमेरिका के जीपीएस, रूस के ग्लोवनाश,चीन के बी डाऊ,यूरोप के गैलिलियो और हमारे भारत देश के आई आर एन एस तथा गगन सैटेलाइट से जुड़कर  कोर्स स्टेशन के माध्यम से सर्वे स्थल का 3 कोआर्डिनेट अक्षांश,देशांश ,एल्टीट्यूड का डेटा संकलन किया जावेगायह तकनीक इतना उन्नत है कि भूमि की नाप में  1-3 मिलीमीटर का ही वेरियेशन आयेगा।क्षेत्रफल की गणना  कम समय में एकदम विशुद्ध प्राप्त होगा।
आने वाले समय में एक नजरभूमि की परिमाप,भू अर्जन के लिए भूमि की उपलब्धता परंपरागत साधन जरीब गुनिया, टेप से न की जाकर रोवर और इलेक्ट्रॉनिक टोटल मशीन के माध्यम से  होगा इससे कम समय में बेहतर और परिशुद्ध अभिलेख का निर्माण होगा।इससे विश्वसनीयता में वृद्धि होगी और भूमि संबंधी समस्याओं ,अतिक्रमण ,व्यवस्थापन का त्वरित निराकरण हो सकेगा।

पहली बार सात ट्रेनर्स द्वारा  प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया….

विनित नंदनवार (आई ए एस) ,आयुक्त भू अभिलेख छ.ग द्वारा हर एक बिंदुओं को विस्तृत रुप से रखा गया। विषय से संबंधित हर एक पहलुओं को बताया गया।उसने उम्मीद जताया कि हमेशा की भांति इस  प्रोजेक्ट में भी जिला धमतरी अव्वल रहेगा।मधुहर्ष देवांगन ,उपायुक्त भू अभिलेख छ.ग. द्वारा प्रशिक्षण के विषय पर पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।राज्य के दो सहायक प्रोग्रामर द्वारा तैयार पीपीटी का प्रदर्शन किया गया।
नक्शा प्रोजेक्ट के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती वर्क लोड राजस्व निरीक्षक धमतरी द्वारा नक्शा प्रोजेक्ट का उद्देश्य, सर्वेक्षण की चुनौतियों, फिल्ड सर्वे ,सर्वे के दौरान जानकारी संकलन,भू धारकों के द्वारा किये जाने वाले आपत्तियों का विधिक निराकरण के उपाय, आपत्तियों के संभावित विषय और उसका संभावित हल,डेटा ट्रांसफर, अभिलेख निर्माण के संबंध में बारिकी से विचार रखा गया।
   इस बीच सर्वे टीम के सदस्यों से  उपस्थित प्रशिक्षकों  सदस्यों के कौतूहल पूर्ण सवालों का  जवाब दिया गया।
     आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदिरा देवहारी, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख द्वारा दिया गया।

संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कलेक्टर के आदेश और आयुक्त/उपायुक्त नगरपालिक निगम धमतरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी, तहसीलदार गण,मधुकर सिरमौर अधीक्षक भू अभिलेख एवं सहायक नोडल अधिकारी नक्शा, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख,निगम के इंजीनियर, राजस्व निरीक्षक गण,निगम के आर आई,ए.आर.आई,शहरी क्षेत्र के पटवारी गण और भुंईया आपरेटर उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button