छत्तीसगढ़

मोटर स्टैंड एवं बनियापारा वार्ड में पेंशन एवं डीएलसी शिविर का आयोजन



धमतरी(प्रखर) नगर निगम द्वारा मोटर स्टैंड वार्ड एवं बनियापारा वार्ड में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन के हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही की गई।
शिविर के दौरान हितग्राहियों से आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता संबंधी जानकारी अपडेट कराई गई, ताकि पेंशन की राशि समय पर सीधे उनके खातों में अंतरित हो सके। साथ ही डीएलसी (डायरेक्ट लाभ संबंधित) कार्य भी संपादित किया गया।
नगर निगम़ कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान किया तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में वार्डवासी शिविर में पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाया।
नगर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button