छत्तीसगढ़

नन्हे रोजेदारों का सम्मान, कौमी एकता का दिया संदेश



ईद मिलन समारोह में जुटे सभी धर्मों के लोग

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन का आयोजन

धमतरी। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन धमतरी द्वारा बुधवार को जैनब पैलेस में नन्हे रोजेदार सम्मान एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 नन्हे रोजेदार बच्चों को प्रमाणपत्र, शील्ड और गिफ्ट देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। समारोह की सबसे खास बात रही कि इसमें सिख, ईसाई, आदिवासी समेत सभी समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए और कौमी एकता का मजबूत संदेश दिया।
कार्यक्रम में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सिराज खान, प्रदेश पदाधिकारी साहबान खान, आसिफ भिंडसरा विशेष रूप से रायपुर से पहुंचे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट आदिल हामिद सिद्दीकी, दुर्ग संभाग अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद, बालोद जिला संरक्षक इस्माइल खान, बालोद जिला अध्यक्ष अजहर कुरैशी और बालोद जिला सचिव हसनात आदिल सिद्दीकी ने भी शिरकत की। जिला अध्यक्ष सलामत खान अशरफी और संभाग अध्यक्ष असलम अशरफी ने कहा कि नन्हे रोजेदारों की हौसला अफजाई से उनमें दीन और समाजसेवा का जज्बा पैदा होता है। प्रदेश अध्यक्ष सिराज खान ने कहा, कि धमतरी ने आज बता दिया कि त्योहार सिर्फ एक मजहब का नहीं, पूरे शहर का होता है।” शहर के प्रबुद्धजनों ने ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रयास को कौमी एकता की मिसाल बताया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी से संरक्षक मो. हनीफ, हाजी सैय्यद नवाब अली, मो. युसुफ कुरुद, मो. मेहबुब, रायपुर संभाग अध्यक्ष मो. असलम अशरफी, जिला अध्यक्ष सलामत खान अशरफी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, मो. सफीक, सलाहकार रियाजुदिन राजू , खजांची हातिम खान, सचिव इमरान खिलची, सहसचिव अजहर मेमन पुरुर, अंजुमन इस्लामिया के सदर शेख मोबिन, पूर्व सदर हाजी तस्लीम खान, हाजी सलाम खत्री, एमए फहीम, हाजी शाह मोहम्मद, आजम निर्बान के साथ सिख समाज, ईसाई समाज, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button