छत्तीसगढ़

PMGSY अंतर्गत सड़कों के भूमि पूजन से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति—उरपुटी–भोथापारा सड़क भी शामिल



धमतरी -प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों को लेकर प्रदेश में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में फेस–04 के अंतर्गत 774 सड़कों का भूमि पूजन किया।
इस महत्वाकांक्षी योजना में धमतरी जिले की 2 सड़कें भी शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 11.45 किलोमीटर है तथा इनके निर्माण हेतु 752.27 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इसी क्रम में भाजपा गंगरेल मंडल डूबान क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उरपुटी से भोथापारा तक 6.65 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन किया गया।
भाजपा मंडल गंगरेल की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि उक्त सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लगातार क्षेत्र वासियों के द्वारा नवीन सड़क की मांग की जा रही थी,अब नवीन सड़क निर्माण से क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिलेगी और विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
श्रीमती देवांगन ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सहाय जी के प्रति क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है।
अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button