छत्तीसगढ़

राजधानी में पूर्व कांग्रेस विधायक के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजधानी में पूर्व कांग्रेस विधायक के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना इलाके में पूर्व विधायक घनाराम साहू के पुत्र जय साहू ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

बता दें कि जय साहू की पिता घनाराम साहू बालोद के गुंडरदेही से 3 बार विधायक चुने गए थे। पहला चुनाव उन्होंने साल 1972 में निर्दलीय के तौर पर लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11000 वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 69000 वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने। दुर्ग जिले में उनका अच्छा असर माना जाता रहा है। वो 6 साल तक दुर्ग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button