छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर धमतरी में जश्न, महापौर रामू रोहरा ने शहरवासियों को खिलाई झालमुड़ी


धमतरी। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी कड़ी में धमतरी शहर में भी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने शहरवासियों के साथ जीत की खुशी साझा करते हुए झालमुड़ी वितरित कर जश्न मनाया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शहरवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भाजपा की जीत का उत्सव मनाया। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह जीत जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में विकास और सुशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जिसका परिणाम विभिन्न चुनावों में देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए और झालमुड़ी का आनंद लेते हुए खुशी का इजहार किया।
झालमुड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कनक ज्वेलर्स  के संचालक पिंटू डागा द्वारा किया गया था। उनके सहयोग से शहरवासियों को झालमुड़ी खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि यह जीत देश में विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button