राष्ट्रीय

भाजपा मुख्यालय में जश्न, शाम को पहुंचेंगे पीएम मोदी

भाजपा मुख्यालय में जश्न, शाम को पहुंचेंगे पीएम मोदी

आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो जाएंगे। रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को शानदार जीत मिलती दिख रही है। रुझानों में भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय जाएंगे। चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी न केवल जीत का जश्न मनाएंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं और बैंड बज रहा है। जमकर आतिशबाजी हो रही है। बीजेपी की बंगाल में सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और जश्न मना रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button