राष्ट्रीय

पंजाब : तीन घंटे में दो धमाके, डीजीपी ने कहा- आईएसआई का हाथ

पंजाब : तीन घंटे में दो धमाके, डीजीपी ने कहा- आईएसआई का हाथ

 

पंजाब में मंगलवार रात को जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर जबरदस्त धमाके हुए है। तीन घंटे के अंतराल पर हुए धमाकों से पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। वहीं लोगों में दहशत है।

दोनों धमाकों पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमें शक है कि चूंकि ऑपरेशन सिंदूर की बरसी करीब है, इसलिए यह पंजाब में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान की ISI की साजिश का एक हिस्सा है।

यादव ने बुधवार को अमृतसर का दौरा किया। उन्होंने बताया कि खासा छावनी में स्थित सेना के कैंप की बाहरी दीवार के पास से कम तीव्रता के धमाके की सूचना मिली थी। इसके बाद, पंजाब बम निरोधक दस्ते, पंजाब पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, और पूरे इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित करने के बाद, वैज्ञानिक जांच के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र किए गए। कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। सेना और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button