छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून की शुरुआत बारिश, तेज हवाओं और बादलों के साथ हुई है। मौसम में बदलाव से तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले पांच दिनों तक तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अंधड़ और बारिश के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी होने से इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने में देरी हो सकती है। ऐसे में जून के पहले पखवाड़े में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। हालांकि बस्तर क्षेत्र में नमी के प्रभाव से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।



