विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को “प्रवास” कार्यक्रम का निमंत्रण

रायपुर। बस ऑपरेटर फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 13 जून को आयोजित होने वाले बीओसीआई के कार्यक्रम “प्रवास” के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। डॉ. रमन सिंह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई।
मुलाकात के दौरान अनिल पुसदकर ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के साथ बस यूनियन का संबंध हमेशा से आत्मीय और मजबूत रहा है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में परिवहन व्यवसाय को अनुकूल वातावरण मिला और ट्रांसपोर्टरों को विभिन्न समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। साथ ही प्रदेश में सड़क नेटवर्क के व्यापक विस्तार से परिवहन उद्योग को भी नई गति मिली।
चर्चा के दौरान डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के परिवहन उद्योग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नक्सलवाद में कमी आने के बाद छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार तथा उससे परिवहन उद्योग के लिए उत्पन्न हो रही नई संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर बीओसीआई के उपाध्यक्ष नवशरण गर्चा, बीएफसी के महासचिव भावेश दुबे, अजय गिल एवं अभिनीत शुक्ला भी उपस्थित रहे।



