राष्ट्रीय

तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी अंदरूनी असंतोष के बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले को पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों और असंतोष से जोडक़र देखा जा रहा है। सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद तृणमूल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, असम के सिलचर से पूर्व लोकसभा सांसद रह चुकीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया है। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे की विस्तृत वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस के भीतर उभर रहे असंतोष और नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह इस्तीफा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के कई नेताओं द्वारा अलग रुख अपनाने की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button