छत्तीसगढ़

रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका

रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका

रायपुर। राजधानी के उरला क्षेत्र स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में टायर जलाकर डामर (बिटुमिन) तैयार किया जाता है। शनिवार सुबह उत्पादन कार्य के दौरान अचानक आग भडक़ उठी। आग लगने के समय कई कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे, जिनके फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। साथ ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button