राष्ट्रीय

पर्यटकों से भरी कार गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

पर्यटकों से भरी कार गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

कुल्लू। देश भर से लोग घूमने के लिए कुल्लू आते हैं, हालांकि यहां थोड़ी सी भी सावधानी हटी तो यह जान पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार दोपहर को सामने आया। यहां सरसाड़ी इलाके में पर्यटकों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर किसी तरह से सभी को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दरअसल, मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर्यटकों को लेकर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बच्ची समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button