राष्ट्रीय

यूएपीए के तहत केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 23 लोगों को घोषित किया आतंकी

यूएपीए के तहत केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 23 लोगों को घोषित किया आतंकी

गृह मंत्रालय ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने यूएपीए के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आज (4 जुलाई 2026) गजट नोटिफिकेशन जारी किया। सरकारी जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और भर्ती, फंडिंग, घुसपैठ, हथियार सप्लाई तथा आतंकी हमलों की साजिश में शामिल रहे हैं। नोटिफिकेशन में सुनजवां आर्मी कैंप और नागरोटा आर्मी कैंप हमलों से जुड़े कई नाम भी शामिल किए गए हैं। इनमें मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसद्दिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान, हाफिज अब्दुल शकूर और फिरदौस अहमद भट जैसे नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा लश्कर से जुड़े बिलाल अहमद मीर उर्फ अहमद भाई को भी आतंकी घोषित किया गया है, जिस पर हथियार सप्लाई और सीमा पार गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि यह कार्रवाई देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त रुख का हिस्सा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button