कतर के पूर्व अमीर शेख हमद का निधन, भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद का निधन, भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा
नई दिल्ली। कतर के पूर्व शासक और फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत सरकार ने सम्मान प्रकट करते हुए सोमवार, 13 जुलाई को देशभर में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
74 वर्षीय शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन के बाद कतर में भी चार दिवसीय सार्वजनिक शोक घोषित किया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि शेख हमद के सम्मान में सोमवार को पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कतर के पूर्व अमीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शेख हमद को भारत का सच्चा मित्र और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कतर ने विकास और समृद्धि के नए आयाम हासिल किए।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान शेख हमद से मुलाकात करने का अवसर मिला था। उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की।



