मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सामाजिक कार्यकर्ता खूब लाल ध्रुव की सौजन्य भेंट
गंगरेल बांध को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने सहित क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सामाजिक कार्यकर्ता खूब लाल ध्रुव की सौजन्य भेंट
गंगरेल बांध को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने सहित क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन पर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर- सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनसेवक खूब लाल ध्रुव ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान धमतरी जिले एवं आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास, पर्यटन विस्तार, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान खूब लाल ध्रुव ने विशेष रूप से गंगरेल बांध सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख जलाशयों में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गंगरेल बांध न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान है, बल्कि इसे योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर भी प्रमुख स्थान दिलाया जा सकता है। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र के विकास संबंधी सुझावों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें तथा महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार प्राप्त हो। सरकार का उद्देश्य विकास के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग को उसका लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर खूब लाल ध्रुव ने मुख्यमंत्री के सरल, सहज एवं जनहितैषी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और धमतरी सहित पूरे क्षेत्र को पर्यटन, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
खूब लाल ध्रुव ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को शासन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने दोहराया कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री से हुई यह सौजन्य भेंट क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुलाकात का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में गंगरेल बांध सहित धमतरी जिले में पर्यटन, रोजगार और आधारभूत विकास के नए द्वार खुलेंगे।



