वंदे मातरम विवाद पर पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर हमला, बोले- भारत माता का सम्मान करने वाले ही देश में राज करेंगे

वंदे मातरम विवाद पर पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर हमला, बोले- भारत माता का सम्मान करने वाले ही देश में राज करेंगे
रायपुर। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को अपराध की श्रेणी में लाने से जुड़े विधेयक पेश किए जाने की चर्चा के बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो भारत माता का सम्मान करेगा, वही देश में राज करेगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मिश्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस भारत माता की जय नहीं बोलना चाहती तो उसे देश छोड़ देना चाहिए।
कांग्रेस के बिजली बिल अभियान को लेकर भी पुरंदर मिश्रा ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिजली बिल से जुड़े काम का ठेका कुछ कंपनियों को दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जनता को गुमराह किया और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस मौजूदा विष्णुदेव साय सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता के सामने सच्चाई सामने आ जाएगी।a



