राष्ट्रीय

संसद भवन के करीब पहुंचे सीजेपी प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; सुरक्षा बढ़ाई गई

संसद भवन के करीब पहुंचे सीजेपी प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; सुरक्षा बढ़ाई गई

नई दिल्ली। सीजेपी के प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च के दौरान सोमवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब तक पहुंच गए, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी रेल भवन तक पहुंच गए थे। इसके बाद संसद भवन के मुख्य गेट को सुरक्षाकर्मियों ने बंद कर दिया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संसद भवन के आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button