छत्तीसगढ़

विजय मोटवानी के सार्थक प्रयास ने लाया रंग, मकई तालाब के लबालब होने से शहर के अनेक वार्डो का ऊंचा उठा जलस्तर

कलेक्टर द्वारा पीठ थपथपाकर जल संवर्धन के इस महत्वपूर्ण कार्य का किये सराहना

विजय मोटवानी के सार्थक प्रयास ने लाया रंग, मकई तालाब के लबालब होने से शहर के अनेक वार्डो का ऊंचा उठा जलस्तर

कलेक्टर द्वारा पीठ थपथपाकर जल संवर्धन के इस महत्वपूर्ण कार्य का किये सराहना

शहर के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का बन गया सबसे बड़ा हब वाला भूमिगत जलस्तर उठाने का जीवनदायिनी तालाब

धमतरी- शहर के हृदय स्थल में स्थित शहर का सबसे बड़ा तालाब एक लंबे समय से अपनी प्यास बुझाने के लिए तरस रहा था लेकिन इस वर्ष ईश्वर की ऐसी कृपा हुई की पूरा तालाब लबालब भर चुका है गौरतलब है कि कभी शहर के सर्वाधिक जल भराव वाले तालाबों में शुमार होने वाला यह तालाब सूखे की चपेट में आ गया था जिसे आमापारा वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी एवं मक्केश्वर वार्ड की पार्षद आशा लोधी द्वारा आमापारा वार्ड में बारिश के पानी से सड़कों पर जो जल भराव होकर भारी मात्रा में जल का संचय हो जाता था ,उसकी दिशा को मकई तालाब की ओर डायवर्ट करने के लिए तत्कालीन कलेक्टर नम्रता गांधी से फरियाद करते हुए डीएमएफ फंड राशि की स्वीकृति कराते हुए ह्यूमन पाइप पाइप के माध्यम से शास्त्री चौक होते हुए मकई तालाब में पानी पहुंचाया गया, जिसकी सराहना कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा करते हुए जल संचयन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो अभियान छोड़ा गया है उसके लिए इस महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए श्री मोटवानी की पीठ थपथपाई है।वर्तमान में बरसात का आधा समय भी अभी नहीं बीता है और तलाब लबालब होने के कगार पर खड़ा हो गया है, जिसके लिए शहर के प्रबुद्ध जन तथा गणमान्य नागरिक महापौर रामू रोहरा श्री मोटवानी को धन्यवाद देते हुए आभार मान रहे हैं ।तथा उनके इस कार्य को शहर जल संवर्धन के प्रशासनिक कार्य के हित एवं क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होने फाउंडर कार्य बताया जा रहा है। क्योंकि इससे अनेक वार्ड विशेष कर मकेश्वर वार्ड, मोटर स्टैंड वार्ड, सुंदरगंज वार्ड ,लाल बगीचा ,हाटकेश्वर बनियापारा, रिसाई पारा, पूर्व रिसाई पारा पश्चिम सहित लगभग शहर की आधी आबादी के रहवासियों को आने वाले समय में भूमिगत जल स्रोत ऊपर होने का लाभ मिलेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button