छत्तीसगढ़

33वें मासखमण तपस्वी रत्न भाई विजय जी संचेती का पारणा महोत्सव संपन्न

33वें मासखमण तपस्वी रत्न भाई विजय जी संचेती का पारणा महोत्सव संपन्न

 

धमतरी – कैवल्यधाम तीर्थ में विराजित बस्तर प्रहरी पूज्य साध्वी श्री राजेश श्री जी महाराज साहेब आदि ठाणा-5 के पावन सान्निध्य में 33वें मासखमण के तपस्वी रत्न भाई विजय जी संचेती का पारणा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ निर्विघ्न संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर पूज्य साध्वी श्री राजेश श्री जी भगवंत ने सभी को वासक्षेप प्रदान करते हुए तपस्वी भाई विजय जी संचेती की दीर्घ एवं कठिन तपस्या की अनुमोदना की तथा मंगल पाठ सुनाया।

 

तत्पश्चात कैवल्यधाम तीर्थ के ट्रस्टी सुपारस जी गोलछा, सुरेश जी कांकरिया एवं श्यामसुंदर जी वैद मुथा तथा नवकार परिषद के नरेंद्र पारख, नरेंद्र लोढ़ा एवं अशोक बुरड़ ने तपस्वी भाई विजय जी संचेती को माला पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सभी ने पारणा करवाते हुए उनकी दीर्घ तपस्या की हृदय से अनुमोदना की तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

पारणा महोत्सव में श्रमण संघ से श्री कमल पटवा, श्री दीपेश, प्रणय, प्रशांत, पूर्व, श्रेयांस संचेती, नीरज अग्रवाल, प्रवीण सुराना, जय पारख, श्रीमती किरण देवी, रीना पटवा, श्रीमती रीता देवी, नीरा देवी, मीना देवी, स्वाती एवं तृप्ति संचेती सहित अनेक श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर प्रखर समाचार पत्र भखारा से गोस्वामी जी एवं पप्पू भाटिया सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी तपस्वी भाई विजय जी संचेती का पारणा करवाया और तपस्या की अनुमोदना की।

 

पारणा महोत्सव के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए गौतम प्रसादी का लाभ सूरज देवी एवं रतनचंद जी संचेती परिवार द्वारा लिया गया।

 

अंत में श्रीमती रीता संचेती एवं संचेती परिवार ने पारणा महोत्सव में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी का स्नेह, आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएं परिवार पर बनी रहें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button