छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवास 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

हितग्राहियों से घर-घर संपर्क कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की समझाइश, जियो टैगिंग एवं पूर्णता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवास 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

 

हितग्राहियों से घर-घर संपर्क कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की समझाइश, जियो टैगिंग एवं पूर्णता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर

 

धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत स्वीकृत किए गए आवासों में जो निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं, उन्हें अब निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी गई है। शासन द्वारा योजना के अंतर्गत स्वीकृत समस्त आवासों को 30 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर नगर पालिका द्वारा अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से लगातार संपर्क कर उन्हें निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत ऐसे 16 हितग्राही हैं, जिनके आवास अभी अपूर्ण हैं। इन सभी हितग्राहियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने आवास निर्माण का शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। आवास पूर्ण होने के बाद संबंधित हितग्राहियों को कार्यालय में उपस्थित होकर जियो टैगिंग तथा पूर्णता प्रमाण पत्र से संबंधित आवश्यक कार्यवाही भी पूरी करनी होगी, ताकि योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समय पर पूर्ण दर्शाया जा सके।

 

इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकिशन पवरिया द्वारा अपूर्ण आवास वाले हितग्राहियों के घर-घर जाकर उनसे संपर्क किया गया। उन्होंने आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा जिन हितग्राहियों के आवास में निर्माण कार्य शेष है, उन्हें जल्द से जल्द कार्य पूरा करने की समझाइश दी। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने हितग्राहियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की कि वे अपने आवास निर्माण के बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएं तथा आवास पूर्ण होने के बाद कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी कराएं।

 

उन्होंने विशेष रूप से जियो टैगिंग एवं पूर्णता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराने पर जोर दिया, ताकि आवासों के निर्माण की स्थिति का विभागीय स्तर पर रिकॉर्ड अपडेट किया जा सके। नगर पालिका की टीम द्वारा हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई तथा निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई।

 

नगर पालिका द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप योजना के अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ पूर्ण रूप से मिल सके।

 

इस दौरान नगर पालिका कार्यालय के कर्मचारी आकाश पटेल एवं शेखर सिंह उपस्थित रहे और हितग्राहियों से संपर्क एवं समझाइश की कार्यवाही में सहयोग किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button