छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन के प्रयासों से ग्राम दोनर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

15वें वित्त की राशि से होगा सीसी रोड का निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा

जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन के प्रयासों से ग्राम दोनर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

 

15वें वित्त की राशि से होगा सीसी रोड का निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा

 

धमतरी। ग्राम दोनर में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन द्वारा प्रदत्त 15वें वित्त की राशि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

 

जिला मंत्री श्री हेमंत चंद्राकर ने कहा कि ग्राम दोनर में सीसी रोड निर्माण ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। इससे गांव के विकास को गति मिलेगी और आवागमन बेहतर होगा।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मिश्रीलाल पटेल ने कहा कि 15वें वित्त की राशि से कराया जा रहा यह विकास कार्य ग्रामीणों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे कार्यों से गांव में मूलभूत सुविधाएं मजबूत होती हैं।

 

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री रामखिलावन चंद्राकर ने कहा कि सीसी रोड बनने से किसानों एवं ग्रामीणों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन का आभार व्यक्त किया।

 

ग्रामवासियों ने सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं भूमि पूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से गांव की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

 

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता श्री राम गोपाल चंद्राकर, जिला मंत्री श्री हेमंत चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगरेल श्री ऋषभ देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री मिश्रीलाल पटेल, ग्राम सरपंच श्रीमती खिलेशबाई नागरची, उप सरपंच श्री हलधर चंद्राकर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अध्यक्ष श्री रामखिलावन चंद्राकर, वरिष्ठ श्री रोशन चंद्राकर, श्रीमती राधिका बाई साहू, चंद्राकर समाज अध्यक्ष श्री देवव्रत चंद्राकर, बूथ अध्यक्ष श्री कामता प्रसाद साहू, श्री खिलेश साहू, पंचगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button