छत्तीसगढ़

सांकरा में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बड़ी बैठक संपन्न

सत्येन्द्र चेलक के समर्थन में युवाओं ने दिखाई एकजुटता

सांकरा में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बड़ी बैठक संपन्न

सत्येन्द्र चेलक के समर्थन में युवाओं ने दिखाई एकजुटता

 

*नगरी / धमतरी-विकासखंड नगरी के ग्राम सांकरा में आज युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सत्येन्द्र चेलक के समर्थन में युवाओं ने एकजुटता दिखाई और अधिक से अधिक वोटिंग कराकर उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और संगठन को मजबूती देने के लिए युवा नेतृत्व जरूरी है और सत्येन्द्र चेलक ही युवाओं की असली आवाज़ हैं।

 

बैठक में बताया गया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार अलग-अलग राज्यों में युवा कांग्रेस का चुनाव होना है। अभी छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया चालू है। इसी कड़ी में कांग्रेस के सभी युवा पूरे जोश के साथ लगे हुए हैं। प्रजातंत्र में ये प्रक्रिया कांग्रेस की खूबसूरती है कि वोटिंग से अपना नेता चुनेंगे। यह चुनाव ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से होगा, जिसमें 18 से 35 वर्ष के महिला-पुरुष अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। यह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

 

बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र सोनी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, दीपक सोनकर नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका धमतरी, यश राजपूत, दिलीप सेन, भोज कुमार साहू, भरत लहरे, नितिन पिंकी यदु उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस, तुकाराम साहू, सौरभ राजपूत, सूरज पटेल, उदित नारायण सोनी, नंदलाल निषाद, गीतेश्वर बिसेन, हजारी सेन, बलराम ठाकुर, गोपीचंद, रेखराज, पप्पू भंडारी, गुमान मेमन, भावेश साहू, उदेश राम, पुरुषोत्तम पटेल, कुलेश्वर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, धनेश पटेल, समीर तारक, गणेश साहू, चैन सिंह ,लकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपथिस्त थे ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button