छत्तीसगढ़

हंकारा में साहू समाज भवन में शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

हंकारा में साहू समाज भवन में शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

 

रंजना साहू ने कहा—सामाजिक एकता और जनभागीदारी से ही विकास को मिलती है गति

Oplus_16908288

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंकारा में साहू समाज भवन परिसर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू के मुख्य आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, ग्रामीणजन, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

भूमिपूजन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि समाज भवन सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है। यहां आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम समाजजनों को एकजुट करने के साथ आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। शेड निर्माण होने से सामाजिक आयोजनों के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी और भवन का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

 

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि एकजुटता, सहभागिता और आपसी सहयोग से होती है। साहू समाज हमेशा सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि गांव और समाज का विकास तभी सार्थक होता है, जब उसमें जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग जुड़ा हो। उन्होंने शेड निर्माण कार्य के लिए समाजजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने कहा कि साहू समाज भवन में शेड निर्माण की शुरुआत समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण पहल है। इससे सामाजिक आयोजनों में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा।

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच डिगेश्वरी साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपसरपंच अरमान खान, अश्वनी शर्मा, संरक्षक तोपसिंह साहू, अध्यक्ष महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सचिव मोहनलाल साहू, सह सचिव प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष मुरली राम साहू, अंकेक्षक दशरथ साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी, सामाजिक बंधुजन एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button