राष्ट्रीय

फिशिंग हार्बर में लगी भीषण आग, 25 नाव जलकर खाक

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मौजूद फिशिंग हार्बर में बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां सोमवार यानी 20 नवंबर को फिशिंग हार्बर पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 मैकेनाइज्ड फिशिंग बोट्स जलकर खाक हो गई हैं। बता दें कि रविवार की देर रात यह आग लगी। वहीं आग सोमवार की सुबह तक जारी रही। बता दें कि इस घटना का वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में नावों को जलते हुए देखा जा सकता है। बंदरगाह पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी।

इस बाबत मछुआरों ने कहा कि आग लगने की शुरुआत पहले 1 नाव से हुई। इसके बाद यह आग फैलती गई और इसके चपेट में 25 नाव आ गए। लोगों ने कहा कि आग इतनी तेजी से फैला कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। आग तेजी से फैलते हुए अन्य नावों तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि नाव आसपास में खड़े थे। इस कारण नाव में आग तेजी से फैला। जानकारी के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के कारण नाव में आग लगने की शुरुआत हुई। नावों में रखे एलपीजी सिलिंडरों में जोरदार धमाका हुआ, इस कारण आग लग गई और आसपास में अफरा-तफरी मच गई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button