राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल के बयान पर हिमंता सरमा का पलटवार, ‘जब भारत विश्व कप फाइनल हारा तो इंदिरा गांधी की जयंती थी’

हैदराबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हार पर चल रहे राजनीतिक विवाद को एक नया मोड़ दे दिया। सरमा ने कहा कि फाइनल इंदिरा गांधी की जयंती पर खेला गया था। बता दें कि सरमा ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों के साथ ”मिले हुए” हैं।
उन्होंने कहा कि वह बीसीसीआई से कहना चाहेंगे कि उसे भविष्य में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फाइनल मैच उस दिन आयोजित न किया जाए जिस दिन नेहरू-गांधी परिवार के किसी सदस्य का जन्मदिन हो।

उन्होंने कहा, उस दिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच था। हम हर गेम जीत रहे थे। फाइनल हार गए। फिर मैंने आकर देखा। वह दिन क्या था? हम क्यों हारे? हम हिंदू हैं और मैं दिन के हिसाब से चलता हूं वगैरह-वगैरह, फिर मैंने देखा कि विश्व कप फाइनल ऐसे दिन खेला गया था, जिस दिन इंदिरा गांधी की जयंती भी थी।

उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी की जयंती पर विश्व कप फाइनल हुआ और देश हार गया। इसलिए मैं बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि अगर आपके सामने वर्ल्ड कप का फाइनल मैच है तो हिसाब-किताब कर लें। उस दिन को गांधी परिवार से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। नहीं तो देश हार जायेगा।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से इंटरनेट पर उस दिन के बारे में खोजने को कहा जिस दिन फाइनल मैच खेला गया था और वह दिन इंदिरा गांधी की जयंती थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button