छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण के साक्षी बने साधु-संत, विश्व हिंदू परिषद के कई नेता रहे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सीएम विष्णुदेव साय को राज्यपाल हरिचंदन ने सीएम पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्ढा सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।
सीएम विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में मठ, सम्प्रदाय के साधु संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किय़ा गया। इस अवसर पर साधु संतों ने शपथ समारोह के साक्षी बने और सीएम साय को आशीर्वाद दिय़ा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्याध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा, संजय कनूगा जैन सहित अनेक गणमान्य शख्सियत मंच पर विराजमान थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button