राष्ट्रीय

रामलला के अचल विग्रह की पूर्ण तस्वीर आई सामने

पवित्र नगरी अयोध्या श्रीराम के आगमन के लिए तैयार है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान का आज चौथा दिन है। कार्यक्रम के अनुसार ही रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। दर्शन के लिए संयम बरतें। सभी के मन में उत्साह और उंमग है। सीएम ने आगे कहा कि यह मौका अयोद्या धाम में जश्न का है।
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का दिन निर्धारित किया गया है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े सभी अनुष्ठान 16 जनवरी से आरंभ हो चुका है। शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए, प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त 22 जनवरी को दोपहर12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button