राष्ट्रीय

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने सेफ्टी बैरियर उखाड़कर फ्लाईओवर से नीचे फेंके

नई दिल्ली: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का उग्र रूप देखने को मिला है। यहां के शंभू बॉर्डर पर किसानों ने फ्लाईओवर पर लगे सेफ्टी बैरियर को उखाड़ दिया है और उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान बैरियर्स को उखाड़ते हुए और उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंकते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और हिलने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान वाटर कैनन के इस्तेमाल के बावजूद अपनी जगह से टस से मस नहीं हो रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button