राष्ट्रीय

शंभू बॉर्डर पर गुरदासपुर के किसान और जीआरपी सब इंस्पेक्टर की मौत

शंभू बॉर्डर पर गुरदासपुर के किसान और जीआरपी सब इंस्पेक्टर की मौत

नई दिल्ली। हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण तनाव जारी है। तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। रविवार तक किसान शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ेंगे। वहीं, आज किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। आज चार घंटे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बसें नहीं चलेंगी। बाजार बंद रहेंगे।

शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन करने गए गुरदासपुर के चाचोकी गांव निवासी सरदार ज्ञान सिंह (63) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। किसानों के अनुसार, दो दिन पहले आंसू गैस के गोले से उन्हें दिक्कत हो गई थी। तब तो वे ठीक हो गए थे लेकिन गुरुवार रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान ज्ञान सिंह की मौत पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि इस आंदोलन का कारण केंद्र सरकार है। हमें सही समय पर दवाएं प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है। वहीँ शंभू बार्डर पर तैनात पानीपत के जीआरपी सब इंस्पेक्टर की भी आंसू गैस के प्रभाव से मौत हो गई है। चुलकाना निवासी सब इंस्पेक्टर हीरालाल समालखा जीआरपी चौकी में तैनात थे। उनको किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए घग्गर नदी पोस्ट पर तैनात किया गया था।

देर रात शंभू बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया था। कुछ निहंग घग्गर के पुल पर बैरिकेड के पास जाकर पुलिसकर्मियों को ललकारने लगे। जब वे समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबड़ बुलेट का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। निहंग सिख की पीठ में रबड़ की गोली लगी है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है।

बहादुरगढ़ में सुरक्षा का पहरा और कड़ा कर दिया गया है। सेक्टर 9 मोड़ पर कंक्रीट के बैरिकेड को संख्या बढ़ाई गई है। पहले बनाई गई 100 फुट लंबी और 5 फुट चौड़ी दीवार का दायरा बढ़ा दिया गया है। दोपहर को इन बड़े पत्थर के बीच कंक्रीट डाली जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button