छत्तीसगढ़

वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन छ.ग.ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का किया आयोजन

रायपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा धरम नगर (पचपेड़ी नाका) रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष, 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
उक्त कार्यक्रम में संस्था के संयोजक गंगाधर साहू, सदस्य हेमंती देवांगन द्वारा मूमेंटो, प्रमाण पत्र व श्रीफल प्रदान कर मातृशक्तियों का सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में स्वास्थ्य जागरूकता व सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका में रहकर उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। इस समारोह में मुख्य रूप से गीता साहू मितानिन , ललिता विश्वकर्मा शिक्षिका, रेखा साहू महिला समूह कार्यकर्त्ता, डिगेश्वरी साहू, मंजू साहू, रेखा साहू, पूजा साहू, जानकी मिश्रा, गौरी साहू , तुलसी मानिकपुरी, विध्या साहू, मोना साहू का सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष यशपाल साहू ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहने की बात कहीं। संस्था अपने ध्येय वाक्य सेवा परमो धर्मः के उद्देश्य से निरंतर रक्तदान,स्वच्छता अभियान, माहवारी स्वछता, वृक्षारोपण, प्रतिभावान छात्रों का सम्मान, पत्रकार, सैनिक, शिक्षक, समाजसेवियों का सम्मान जैसे विविध गतिविधियों का संचालन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में किया जाता है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button