छत्तीसगढ़

गर्मी का असर, आंगनबाड़ी खोलने का समय विभाग ने बदला

गर्मी का असर, आंगनबाड़ी खोलने का समय विभाग ने बदला

राजिम। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को स्कूलों के समय में बदलाव किया है। वहीं गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है ताकि बच्चे स्वास्थ्य और सुरक्षित रह सकें। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल से 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र में समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे. पहले 9:30 बजे से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी का संचालन होता था। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button