शास.माध्य.शाला जालमपुर वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%,समय प्रबंधन और अनुशासन लक्ष्य प्राप्ति के साधन -संस्था प्रमुख

धमतरी – शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2023 -24
30 अप्रैल को , प्रातः 9:00 बजे समस्त पालकों ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष, और नगर निगम शिक्षा समिति के सभापति और वार्ड पार्षद जालमपुर श्रीमती ज्योति वाल्मीकि और एस एम सी उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद महंत घासीदास वार्ड संजय डागौर, पालक समिति की अध्यक्ष श्रीमती मानबाई, विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में शासकीय माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुख दीपक शर्मा द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । शास.माध्य .शाला का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, अर्थात 100% बच्चे उत्तीर्ण हुए।
संस्था प्रमुख दीपक शर्मा, ने शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और पालकों को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा छठवीं में 14 विद्यार्थी दर्ज थे, जिसमें से प्रथम श्रेणी में 02 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 04,विद्यार्थी, तृतीय श्रेणी में 08,विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।
कक्षा छठवीं में प्रथम स्थान देव देवांगन, द्वितीय स्थान कुमारी रेणुका, तृतीय स्थान कु कंचन ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा सातवीं के कुल दर्ज विद्यार्थियों में प्रथम श्रेणी में 03, विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 04 विद्यार्थी, उत्तीर्ण रहे।
कक्षा सातवीं में अनमोल सिंदूर प्रथम स्थान पर, कुं शिवानी,द्वितीय स्थान पर, भुनेश देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रकार कक्षा आठवीं में कुल 17 दर्ज विद्यार्थी में प्रथम श्रेणी में 05 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी 06 उत्तीर्ण रहे।
कक्षा आठवीं में कुं रोशनी प्रथम स्थानपर, द्वितीय स्थान पर गौतम कुमार, तृतीय स्थान पर प्रिंस रहे।
सभी प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्रमुख ने सत्रारंभ में मेडल और कप प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर शाला के संस्था प्रमुख शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए और प्रोत्साहन देते हुए कहा जीवन में समय प्रबंधन बहुत अनिवार्य है , शाला में नियमित उपस्थिति तथा एकाग्रता ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के प्रमुख सहायक होते हैं,इन साधनों को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर शाला के परीक्षा प्रभारी तन्मय, सह प्रभारी महेश, विजय,
और कक्षा शिक्षक सुश्री शैलेंद्री तुरे सहित विषय शिक्षक श्रीमती खिलेश्वरी कामडे ने भी वार्षिक परीक्षा परिणाम पर सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और और इस भीषण गर्मी और लू और धूप से बचते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए घर पर ही रहकर दिये गये होमवर्क करने प्रतिदिन रचनात्मक लेखन का अभ्यास करने की प्रेरणा दी। परीक्षा परिणाम के अवसर पर महेश मिश्रा ने कार्यक्रम में पहुंचे पालकगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।



