राष्ट्रीयशिक्षा एवं रोजगार

यूजीसी वेबसाइट को रि-डिजाइन किया गया, अब उत्साह पोर्टल होगा नया नाम

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की वेबसाइट आज सोमवार से उत्साह (अंडरटेंकिंग ट्रांसफॉरमेटिव स्ट्रेटेजी एंड एक्शन इन हायर एजुकेशन) पोर्टल में बदल जाएगी। पोर्टल में भारतीय परंपरा पर आधारित पढ़ाई, कोर्स और पाठ्यक्रम, डिजिटल लर्निंग, आउटकम या रिजल्ट से संबंधित जानकारियां भी मिलेगी। इसके अलावा गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय और कॉलेजों का ट्रांसफोर्म,कौशल विकास, इंटरर्नशिप, स्टार्टअप, स्कॉलरशिप, कोर्स, विश्वविद्यालय, पाठ्यक्रम, रैग्यूलेशन, प्लेसमेंट, विदेशी विश्वविद्यालय आदि की अलग-अलग विस्तार से जानकारियां मिल सकेंगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के अनुसार सोमवार को उत्साह पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। उत्साह पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के तहत योजनाओं की जानकारी, लागू करने से लेकर उसको ट्रैक किया जा सकेगा। भारतीय परंपरा, डिजिटल लर्निंग, आउटकम की जानकारी भी मिलेगी। यूजीसी की वेबसाइट को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत रि-डिजाइन किया जा रहा है। इसमें छात्रों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और वर्ग के तहत सभी जानकारियां आसानी से देखी जा सकेंगी। इसमें डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़ी जानकारियां और योजनाओं के बारे में आसानी से छात्र और अभिभावक समझ सकेंगे। पोर्टल को विश्वविद्यालयों, प्रोफेसर और छात्रों की सुविधा के हिसाब से तैयार किया गया है, ताकि वे सभी अपनी जरूरत के आधार पर जानकारियाें को समझ सकें। एनईपी के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन में तब्दील करना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button