राष्ट्रीय

प्रीति सूदन बनीं यूपीएससी की नई चेयरपर्सन, मनोज सोनी की लेंगी जगह

प्रीति सूदन बनीं यूपीएससी की नई चेयरपर्सन, मनोज सोनी की लेंगी जगह

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के नए चेयरमैन का सरकार ने ऐलान कर दिया है। 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 1 अगस्त 2024 से लागू होगी। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर विवाद के दौरान ही यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन मनोज सोनी के इस्तीफा के बाद ये पद खाली हुआ था। उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। मनोज सोनी ने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था।

प्रीति सूदन पूर्व स्वास्थ्य सचिव रही हैं। वह 2022 से यूपीएससी की सदस्य हैं। प्रीति आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई 2020 में खत्म हो गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में काम करने के अलावा उन्होंने रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। वो अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में वित्त, योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि की प्रभारी थीं। प्रति सूदन ने वर्ल्ड बैंक के लिए सलाहकार के रूप में भी काम किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रीति सूदन ने देश में दो प्रमुख प्रमुख कार्यक्रम – ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘आयुष्मान भारत’ शुरू करने के अलावा राष्ट्रीय चिकित्स आयोग, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध संबंधी कानून बनाने में अपना योगदान दिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button